रामगोपाल यादव की भविष्यवाणी, 2022 में सपा करेगी सत्ता में वापसी

समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। समाज का हर वर्ग भाजपा के कार्यों से परेशान है। आगामी चुनाव में सपा अपना परचम लहराएगी। सपा महासचिव ने ये बात सोमवार को एटा रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में कही है।

Who is Ram Gopal Yadav? - FYI News

प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी से भारतीय जनता पार्टी सत्ता उखड़ जाएगी। साथ ही सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में वापसी करेगी। बीजेपी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में जनता अब सपा की ओर उम्मीद भरी नजर से देख रही है। राज्य में अखिलेश यादव सरकार के विकास कार्यों को लोग याद कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि सपा की सरकार फिर से बने। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान पर सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। देश में कोरोना से लाखों लोग मर चुके, वहीं डेंगू पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। जिससे सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

LIVE TV