
जकार्ता। भारतीय तैराक सजन प्रकाश ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

सजन इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय तैराक हैं और उन्होंने अंतिम सूची में तीसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय तैराक सजन ने हीट-3 में 1 मिनट और 58.12 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया और अंतिम सूची में क्वालीफाई के लिए शीर्ष-8 में स्थान हासिल किया।
यह भी पढ़े: क्यों भावुक हुए अभिनेता राजकुमार राव
फाइनल सूची में जापान के सेतो देया (एक मिनट और 57.23 सेकेंड) को पहला और उनके हमवतन होरोमुरा नाओ (एक मिनट और 58.06 सेकेंड) को दूसरा हासिल हुआ मिला।





