
रिपोर्ट- धर्मेंद्र सिंह
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज मैं डॉक्टर और अस्पताल के कर्मी अपने कारनामों के चलते लगातार सुर्खियों में है। पूरे प्रदेश में आए दिन मेडिकल कॉलेज के नए कारनामें सामने आते रहते हैं। अब इसी मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो वायरल हुआ है । इस वीडियो में एक ही बेड पर महिला और पुरुष दोनों को भर्ती किया गया है।
अस्पताल की इससे ज्यादा शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना हरकत नहीं हो सकती कि महिला के बेड पर एक पुरुष को भर्ती कैसे कर दिया गया। वही अधिकारी अब बेड ना होने की स्थिति का हवाला दे रहे हैं और जांच की बात भी कह रहे हैं।
यह भी पढ़े: इजरायल ने दुनिया को बताया फार्मूला, ऐसा करोगे तो ‘अमेरिका’ बन जाओगे
आगरा का सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज पहले उप मुख्यमंत्री फिर मुख्यमंत्री के दौरों और मिल रही खामियों के कारण सुर्खियों में था। तो अब एक नई खामी पाई गई है। मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरजेंसी में एक ही बेड पर महिला और पुरुष दोनों को भर्ती कर लिया गया है ।
यह भी पढ़े: 200 और 2000 रुपए के नोट नहीं लेंगे बैंक, बदले भी नहीं जाएंगे
भर्ती करने वाले स्टाफ ने यह भी नहीं सोचा कि यहां इलाज ही नहीं महिला की निजता भी खतरे में है । पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसकी जांच है अभी चल रही है। अब एक ही बेड पर महिला और पुरुष दोनों के भर्ती करने का यह वीडियो सुर्खियों में है जिसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।