सैन्याभ्यास के दौरान विवादित द्वीपसमूह से दूर रहा रूस : मंत्री

मॉस्को। रूसी के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा है कि रूस ने एक बड़े सैन्याभ्यास के दौरान कुरिल द्वीपसमूह में सैन्याभ्यास नहीं किया है, जिसे (कुरिल) लेकर जापान के साथ विवाद है।

रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शोइगु के हवाले से कहा कि रूस ने जापानी पक्ष की चिंताओं के बारे में सुना और वोस्तोक-2018 (या ईस्ट-2018) अभ्यास के दौरान क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया।

वह सोमवार को जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के संयुक्त स्टाफ के प्रमुख एडमिरल कत्सुतोशी कवानो के साथ बैठक में बोल रहे थे, जिन्होंने इस कदम की सराहना की है।

यह भी पढ़ें- कमलनाथ ने मतदाता सूची को लेकर की ये बड़ी बात, सभी राजनीतिक दल आएंगे साथ!

वोस्तोक-2018 सैन्याभ्यास 11-15 सितंबर को हुआ। इसमें रूस के पूर्वी और मध्य सैन्य जिलों के साथ-साथ उत्तरी बेड़े और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और मंगोलियाई सशस्त्र बलों की इकाइयां भी शामिल हुईं।

रूस ने जापान को भी आमंत्रित किया था, लेकिन जापान ने इससे दूरी बनाए रखी। दोनों ने चार प्रशांत द्वीपों के प्रति अपने प्रतिद्वंद्वी दावों पर द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, जिन्हें रूस में दक्षिणी कुरिल्स और जापान का उत्तरी क्षेत्र कहा जाता है।

LIVE TV