केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या से तेज हुआ राजनीतिक गतिरोध, भाजपा ने लगाया सीपीएम पर आरोप

आरएसएस कार्यकर्तातिरुवनंतपुरम। केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आने से राजनीतिक घमासान मच गया है। संघ के कार्यकर्ताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे तो यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कन्नूर में निधीश नाम के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हो चुका है।

बता दें इस कार्यकर्ता की हत्या केरल, त्रिसूर के गुरुवायुर इलाके में हुई है। उसका नाम आनंदु गोपी बताया जा रहा है। जोकि सीपीएम के कार्यकर्ता फाजिल की हत्या में सहआरोपी था। वहीँ भाजपा इस हत्या के पीछे सीपीएम का हाथ बता रही है।

खबरों के मुताबिक यह घटना रात के करीब 1.30 बजे हुई। आरएसएस कार्यकर्ता आनंदु बाइक पर सवार था। तभी एक कार ने उसे धक्का मार दिया, जिसके कारण वह गिर गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।

इस्लामिक बैंक पर आया आरबीआई का बड़ा फैसला

बता दें आनंदु, फाजिल की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर था।

बीते जुलाई महीने में भी कन्नूर में भाजपा और RSS कार्यालयों को निशाना बनाया गया था। उनमें आगजनी की घटना सामने आई थी।

इसके अलावा बीजेपी-संघ से जुड़े कुछ लोगों की दुकानों पर ब्लास्ट कर उन्हें आग के हवाले करने की घटना भी सामने आई थी। जिसपर केंद्र सरकार ने कड़ी निंदा व्यक्त की थी।

केंद्रीय गृहमंत्री भी जता चुके हैं चिंता

इससे पहले भी त्रिवेंद्रम में कुछ बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी। चौंतीस वर्षीय राजेश का धारदार हथियार से एक हाथ काट दिया गया था। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले थे। इस घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता जताई थी।

केरल में BJP ने निकाली थी ‘जन रक्षा यात्रा’

राज्य में कार्यकर्ताओं पर हो रहे जुल्म और हिंसा की घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 15 दिनों की ‘जन रक्षा यात्रा’ निकाला था, जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्य की लेफ्ट सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि यहां की सीपीएम सरकार ने केरल जैसे खूबसूरत राज्य को राजनीतिक कब्रिस्तान बनाकर रख दिया है।

स्मृति ईरानी ने कहा था कि सीपीएम सोचती है कि वो हिंसा कर हमें डरा सकती है, लेकिन बीजेपी सिर कटवा सकती है, लेकिन सिर झुका नहीं सकती। उन्होंने कहा था कि हमने देश बचाने के लिए लड़ाई करने की कसम खाई है।

फारुख के बाद Pok पर सामने आई ऋषि की राय, यूजर्स बोले- कम पिया करो

बता दें इस जन रक्षा यात्रा में भाजपा ने लेफ्ट पर जमकर हमला बोला था।

आरएसएस प्रचारक को मिली x श्रेणी सुरक्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रहे जानलेवा हमलों के बाद आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक शशिधरण को X कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

बता दें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक को गृह मंत्रालय ने ये सुरक्षा दी थी।

LIVE TV