RSS प्रमुख भागवत बोले- भारत को बनाएंगे विश्व का गुरु

RSS प्रमुख भागवतनई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार रात भक्ति शक्ति समागम में 4 हज़ार स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाहता है कि, ‘भारत अपनी एकता को और मज़बूत कर विश्व का अगुआ बने’।

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ अल कायदा का वांछित आतंकी

उन्होंने कहा कि, ‘एकता में ताक़त होती है, और इसी एकता के ज़रिये ही देश को मज़बूत बनाया जा सकता है’। ‘इससे पूरी दुनिया भारत की ओर देखेगी और उसकी सुनेगी। बकौल भागवत, ‘आरएसएस का यही मकसद है’।

आरएसएस की ओर से जारी विज्ञप्ति में भागवत ने कहा कि, ‘संघ कोई राजनीतिक संगठन नहीं है, न ही वह दैनिक राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होता है’।

जमाखोरी पर RBI का हिला देने वाला फरमान, एटीएम से नहीं निकलेंगे 500 और 2000 के नोट

उन्होंने पूर्ववर्ती सोवियत संघ (यूएसएसआर) के पतन के सन्दर्भ में बोलते हुए कहा कि, ‘आरएसएस नही चाहता भारत वैसी महाशक्ति बनें बल्कि विश्व का अगुआ और गुरु बने’।

देखें वीडियो :-

LIVE TV