
लखनऊ। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने सोमवार को भारत बंद का समर्थन किया।
राजधानी लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद के नेतृत्व और राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की मौजूदगी में रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
डॉ. अहमद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण जनता में हाहाकार मचा हुआ है। इसका असर आम जनता जैसे गरीब, किसान, मजदूर, गृहिणी व माध्यम वर्गीय परिवार सभी पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। ईंधन की कीमत बढ़ने से सारी चीजें महंगी हो रही हैं।
यह भी पढ़ें:- बेहद शर्मनाक वारदात का शिकार हुई बीमार महिला, जानकार उड़ जायेंगे होश
पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जैसे रेल, बस व टैक्सी का किराया आसमान को छू रहा है, यातायात के साधन गरीब आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- इस अनूठे संयोग से जगी संगमवासियों में उम्मीद की किरण, गंगा के पानी ने हनुमान जी को नहलाया
गैस की बढ़ती कीमतों के कारण रसोई का बजट भी बिगड़ता जा रहा है। इस कारण खुद मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना दम तोड़ रही है। यह सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह करने पर उतारू है।
देखें वीडियो:-