करण बूलानी संग शादी के बाद रिया कपूर का इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी रचाई है। यह शादी 14 अगस्त को जुहू स्थित घर पर हुई है। इस शादी समारोह में रिया और करण के करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं, शादी के बाद रिया कपूर ने पति करण बूलानी के साथ अपनी पहली तस्वीर भी शेयर कर दी है। इस तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने बताया कि शादी के समय उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।

Rhea Kapoor shares FIRST photo from her intimate wedding with Karan  Boolani, reveals she 'cried all the way through'

रिया कपूर ने लिखा, ’12 साल साथ रहने के बाद मुझे नर्वस महसूस नहीं होना चाहिए था, क्योंकि तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड हो और बेस्ट इंसान हो। लेकिन मैं रोई भी और शॉक भी हुई और मेरे पेट में फ्लिप्स भी हुए क्योंकि मुझे नहीं पता था यह एक्सपीरियंस कितना बेहतरीन होगा। मैं हमेशा वो लड़की रहूंगी, जिसे अपने माता-पिता के सोने से पहले 11 बजे तक जुहू में वापस अपने घर आना पड़ता था।

New bride Rhea Kapoor shares first post on Instagram after tying the knot  with Karan Boolani; see pic


उन्होंने कहा, अभी तक मुझे पता नहीं था कि मैं कितनी सौभाग्यशाली हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि हम इतना करीबी परिवार बनाएं कि हमारे कई सारे चाहनेवाले हों। फिलहाल मेरे चाहनेवाले हैं करण बूलानी, अनिल कपूर, सुनीता कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर और हमेशा रहेंगे।

बता दें किरिया और करण की शादी की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस संग सेलेब्स नई शादीशुदा जोड़ी को बधाईयां दे रहे हैं। मालूम हो कि रिया कपूर और करण बूलानी के बीच प्यार की शुरुआत साल 2010 में फिल्म आयशा के दौरान हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थीं और करण उसमें बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। आयशा की हीरोइन रिया की बड़ी बहन सोनम कपूर थीं।

LIVE TV