Bigg Boss 15 में रिया चक्रवर्ती का आना तय, प्रतिदिन लेंगी इतनी मोटी फीस

बिग बॉस का 15वां संस्करण(Bigg Boss 15) शुरू होने से पहले अपने प्रतियोगियों(Bigg Boss 15 Contestants) को लेकर खूब चर्चा बटोर रहा है। इसी बीच खबर आई है कि दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद विवादों में घिरी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) भी इस बार इस रियलिटी शो में हिस्सा लेती नज़र आएंगी। उनका शो में आना तय माना जा रहा है।

गौरतलब है की रिया इस बार की सबसे विवादित प्रतियोगी मानी जा रही हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सबसे विवादित होने के साथ-साथ रिया सबसे मोटी फीस लेने वाली प्रतियोगी होंगी। बिग बॉस के घर में एक दिन बिताने के लिए रिया 5 से 6 लाख रुपए चार्ज करेंगी। यह भी उम्मीदें लगाई जा रही है कि रिया शो में सुशांत की मौत से जुड़े कई बड़े खुलासे कर सकती हैं।

बता दें कि बीते साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की गर्लफ्रेंड होने के चलते रिया चक्रवर्ती पर कई बड़े आरोप लगे थे। सुशांत की मौत के बाद ड्रग्स का मामला भी उजागर हुआ था, जिसके चलते रिया को कुछ समय के लिए जेल भी जाना पड़ा था।

LIVE TV