Delhi Air Pollution: मौसम ने ली करवट, बिगड़ा हवा का मिजाज, जानें कैसे रहेंगे आज के हालात

भारत के उत्तरी राज्यों में मौसम में आए भारी बदलाव ने लोगों को हैरान कर दिया है। बात दें की राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट बदल लिया है, बीते 24 घंटों में हवा में 36 अंकों की बढ़ोतरी के साथ औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) 268 दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को हवा और खराब होने का पूर्वानुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों का एक पूर्वावलोकन अनुभव किया गया क्योंकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जो इस समय के आसपास के अपेक्षित तापमान से कुछ ही डिग्री कम है। बदलते मौसम की वजह से राजधानी की हवा अब खराब होना शुरू हो गई है। बात दें की बगल के राज्यों में पराली जलाए जाने की वजह से ना सिर्फ दिल्ली बल्कि एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो रही है।

एक दिन 502 पराली जलाए जाने की घटनाएं

पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं के कारण पराली का धुआं दिल्ली- एनसीआर में पहुँच रहा है। बात दें की राजधानी के बगल के राज्यों में 502 पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गई है। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम (Particulate Matter) 2.5 तत्व की प्रदूषण में 19 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई है।

वायु में पीएम (Particulate Matter) 10 का स्तर 234 व पीएम 2.5 का स्तर 112 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर इन दिनों जहां औसत श्रेणी में बना हुआ है वहीं, पीएम 2.5 का स्तर खारब श्रेणी में दर्ज हो रहा है।

हिमालय से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं को देखते हुए, अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

LIVE TV