फ्रिज का ठंडा पानी ले सकता है आपकी जान, शरीर को होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

ठंडा पानी पीने का मौसम आ गया है। तपती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी में राहत ठंडा पानी ही दे सकता है। प्यास बुझाने के लिए हम ठंडा पानी पीने के लिए मजबूर हो जाते हैं। घर पर हैं तब भी और घर से बाहर हैं तो दुकानों पर तो फ्रिज का ठंडा पानी मिल ही जाता है।

ठंडा पानी

लेकिन शायद ही आपने कभी सोचा हो कि ठंडे पानी के नुकसान भी होते हों, नहीं जानते तो आज हम आपको बताएंगे 5 बड़े नुकसान जो फ्रिज का ठंडा पानी पीने की वजह से होते हैं।

आयुर्वेद में माना जाता है कि कब्ज ही सारी बीमारियों की जड़ होती है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने की वजह से आंत सिकुड़ जाती है परिणामस्वरूप खाना सही प्रकार से नहीं पचता। लगातार पेट में खाना नहीं पचने के कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।

रोजाना पानी पीने की वजह से टॉन्सिल्स की समस्या हो सकती है। साथ ही फेफड़े और पाचन तंत्र से जुड़े रोग भी हो सकते हैं। इसलिए फ्रिज के बजाय मिट्टी के घड़े में रखा पानी पिएं।

ठंडे पानी से शारीरिक तंत्रों में सिकुड़न एक आम समस्या है लेकिन अगर कोशिकाओं में बार-बार सिकुड़न हो तो इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है जिससे दिल की धड़कनें प्रभावित हो सकती हैं।

फ्रिज का पानी कृत्रिम रूप से ठंडा किया जाता है। तापमान निर्धारित नहीं होने की वजह से फ्रिज में पड़ा पानी बार-बार ठंडा और गर्म होता रहता है। आमतौर पर फ्रिज में रखे पानी का तापमान सामान्य से अधिक होता है जिसकी वजह से जुकाम-खांसी की समस्या हो सकती है।

शरीर ठंडे पानी के लिए जल्दी से अभ्यस्त नहीं हो पाता है इसलिए कई बार ठंडा पानी पीने की वजह से गला खराब हो जाता है। खराब गले से ना केवल बोलने में दिक्कत होती है बल्कि गले में खिच-खिच भी रहती है।

LIVE TV