देश की सबसे बड़ी थाली का बना रिकार्ड, 29 राज्यों के 233 व्यंजन है शामिल

रिपोर्ट- बृज भूषण

आगरा। देश की सबसे बड़ी साढ़े छह फीट की विशाल थाली बना कर रिकॉर्ड बनाया। गौरमेंट क्लब ऑफ आगरा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में रिकॉर्ड दर्ज कराया। व्यंजनों मे देशभर के विभिन्न राज्यों की झलक दिखी। विशालकाय थाली में 29 राज्यों के 233 व्यंजनों को शामिल किया।

थाली

अगर एक थाली में देशभर के व्यंजनों का स्वाद चखने को मिले तो उसे कौन पसंद नहीं करेगा। देश के हर राज्य की डिश थाली में हो तो मुंह में पानी आना लाजमी है।

गौरमेंट क्लब ऑफ आगरा ने देश की सबसे बड़ी थाली पेश कर ताजनगरी के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा दिया है। इस विशालकाय थाली में 29 राज्यों के 233 व्यंजनों को शामिल किया है। इस थाली को बनाने में एक महीने से अधिक का समय लगा।

विभिन्न राज्यों से उनकी प्रमुख सब्जी और व्यंजनों बनाने का सामान मंगाया गया। इन सभी व्यंजनों को गृहणियों ने खुद तैयार किया है। साढ़े छह फीट की इस थाली में 233 व्यंजन और देशभर के विभिन्न राज्यों की झलक की उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में शामिल कर लिया गया है।

झोलाछाप डॉक्टर चंद पैसों के लिए चला रहे भ्रूण हत्या का धंधा, प्रशासन सुस्त

इससे पहले यह रिकॉर्ड साढ़े चार फीट की थाली के नाम है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में इस रिकॉर्ड को दर्ज कराने वाली गौरमेंट क्लब की अध्यक्षा रेणुका डंग से बातचीत की।

LIVE TV