15 लाख नहीं मिला तो क्या हुआ, एक लाख के लिए हो जाएं तैयार, मोदी सरकार ने कर दिया ऐलान

गणतंत्र दिवसनई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार का गणतन्त्र दिवस कई मायनों में ख़ास रहे वाला है। क्योंकि इस बार 10 देशों को इस ख़ास दिवस पर बुलाया गया है। वहीँ अब मोदी सरकार ने ऐलान किया है कि इस ख़ास दिन पर एक खास क्विज भी खेला जायेगा, जिसे जीतकर आप घर बैठे लखपति बन सकते हैं।

दरअसल, इस प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख रुपए तक का पुरस्कार दिया जाएगा। इस राशि को जीतने के लिए आपको बस केवल 5 मिनट का समय देना होगा और वो भी घर पर ही बैठकर।

विजेता को 1 लाख और दूसरे स्थान पर रहने वाले 75 हजार रुपए और तीसरे नंबर पर रहने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में 15 हज़ार रूपये दिया जायेगा।

15 हजार का सांत्वना पुरस्कार

इसके अलावा सरकार की तरफ से दो सांत्वना पुरस्कार के तौर पर प्रतिभागियों को 15-15 हजार रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- सजा के बाद सदमे में आई लालू की इकलौती बहन, कह गईं बड़ी बात

बता दें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है।

हालांकि प्रतियोगिता का आयोजन दो कैटेगरी में किया जाएगा। पहली कैटेगिरी में 18 साल से ऊपर और दूसरी कैटेगिरी में 18 साल से कम उम्र के बच्चेस भाग ले सकते हैं। दोनों कैटेगिरी को अलग-अलग इनाम दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता की ख़ास बात यह है कि जो भी सवाल आपसे पूछे जाएंगे उन्हें हल करने के लिए आपको सिर्फ 5 मिनट का समय दिया जायेगा।

ऐसे करें आवेदन

यदि आप भी सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस quiz.mygov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करने के बाद आपके सामने क्विज स्टा र्ट हो जाएगी। इसमें आपसे कुल 15 सवाल पूछे जाएंगे। इनका जवाब देने के लिए 5 मिनट का समय होगा। सभी सवाल एक-एक कर दिए जाएंगे।

बता दें प्रतियोगिता में पूछे जाने वाले सभी सवाल वीरता पुरस्काार से संबंधित होंगे।

सरकार ने कहा सैनिकों के बारे में पूछे जायेंगे सवाल 

माई गोव ऐप पर सरकार ने कहा है कि राष्ट्रू की सेवा और सुरक्षा के लिए वीरता पुरस्कार जैसे परमवीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, महावीर चक्र और शौर्य चक्र दिया जाता है। आपको इन्ही पुरस्कार को पाने वाले सैनिकों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

इस तरह मिलेगा मौका

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों देश के जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए माइगोव डॉट इन (http://mygov.in) और माइगोव मोबाइल एप की शुरुआत की थी। इस एप और और पोर्टल पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आप भी लाखों का इनाम पा सकते हैं। यहां समय-समय पर ऐसी क्विज आयोजित किए जाते हैं जिनके माध्यम से आप सरकार को आइडिया देने के साथ ही पूछे गए सवालों का जवाब भी दे सकते हैं।

अब इसी वेबसाइट पर सरकार ने नई प्रतियोगिता शुरू की है। सरकार का मकसद 26 जनवरी से पहले लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।

10 जनवरी है आखिरी मौका

यह प्रतियोगिता 1 जनवरी से शाम 4 बजे शुरू की जा चुकी है। यदि आप भी इसमें भाग लेना चाहते हैं तो 10 जनवरी 2018 को रात 11.59 बजे तक भाग ले सकते हैं।

बता दें 10 जनवरी के बाद इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया जा सकेगा। इस प्रतियोगिता नगद पुरस्कार के अलावा और भी कई फायदे होने वाले हैं।

विजेता को मिलेगा ये बड़ा फायदा

प्रतियोगिता के विजेताओं को 26 जनवरी को दिल्ली  गणतंत्र दिवस समारोह और 28 जनवरी को बिटिंग रिट्रीट में शामिल होने का मौका भी दिया जाएगा।

अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं तो आपके दिल्ली में पांच दिन ठहरने और दिल्ली आने-जाने का इंतजाम मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की तरफ से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- तमिल राजनीति की बदलती परिभाषा, एक मंच पर नजर आएंगे रजनी-कमल

साथ ही यात्रा के लिए आपको थर्ड एसी का ट्रेन टिकट दिया जाएगा। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के प्रतिभागी के एक अभिभावक के लिए भी यह इंतजाम किया जाएगा।

ये है पुरस्कार राशि

1- विजेता को पुरस्कार के रूप में 1 लाख रूपये

2- उपविजेता को 75 हजार रुपए

3- तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए का साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपए (दो प्रतिभागियों) दिए जायेंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV