
पटना। चारा घोटाला मामले में आरोपी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने आज 3.5 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही लालू पर पांच लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। लेकिन मामले में दोषी साबित होने के बावजूद लालू की इकलौती बहन गंगोत्री देवी ने उनका बचाव किया है। इसके अलावा उन्होंने लालू से जुड़ी कई अनसुनी बातों का खुलासा भी किया है।
वेटनरी कॉलेज के चपरासी क्वॉर्टर में रहने वाली लालू की इकलौती बहन गंगोत्री देवी ने बताया कि यह वही क्वाटर है जहां से 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने 6 महीने तक सरकार चलाई था।
उन्होंने कहा इस क्वार्टर को लालू ने जनता की फरियाद सुनने के लिए बनवाया था।
यह भी पढ़ें :-तमिल राजनीति की बदलती परिभाषा, एक मंच पर नजर आएंगे रजनी-कमल
गंगोत्री देवी ने कहा कि लालू गरीब का बच्चा है और साग-पात खाकर समय गुजारा है, वह कैसे चारा चोर हो सकता है। हमारे बाबूजी के पास कुछ भी नहीं था। लेकिन लालू ने अपनी मेहनत के दम पर लोगों के बीच नाम कमाया है, जिसे कुछ पैसे वाले लोग मिट्टी में मिलाना चाहते हैं।
गंगोत्री देवी के बेटों ने कहा कि रात में जब भी मां की नींद खुलती है तो वह लालू के बारे में पूछती है और कभी-कभी वह उनसे बात करने की भी जिद करने लगती है।
यह भी पढ़ें :-अमित शाह की संघ प्रमुख से गुप्त मंत्रणा, भाजपा में बदलाव के संकेत
गौरतलब है कि इस घोटाले में लालू के साथ अन्य अरोपी महेंद्र, राजाराम, सुनील कुमार सिन्हा, सुशील कुमार को भी साढ़े तीन साल की सजा और 5 लाख जुर्माना। फूलचंद, महेश और बेक जूलियस को साढ़े तीन साल 5 लाख जुर्माना। सुनील गांधी, त्रिपुरारी, अजय अग्रवाल, गोपीनाथ को 7 साल 10 लाख। वहीं जगदीश शर्मा को सात साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है।