यूपी में विधायक ने किया रेप! टाला मटोली के बाद लखनऊ से कार्रवाई का आदेश जारी

लखनऊ। राजधानी से सटे उन्नाव में महिला सशक्तिकरण का नारा सबसे ज्यादा रटने वाली भारतीय जनता पार्टी के ही विधायक और उसके गुर्गों पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। न्याय न मिलता देख महिला ने मुख्‍यमंत्री योगी के आवास के बाहर खुदकुशी करने की कोशिश की।

रेप का आरोप

उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगा है। इंसाफ की गुहार लगा रही महिला ने परिवार के साथ सीएम योगी के आवास 5 कालीदास मार्ग के सामने खुदकुशी करने की कोशिश की।

महिला ने कहा कि, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया है। हालांकि महिला को आत्‍महत्‍या की कोशिश करने पर किसी तरह पकड़ लिया गया। गौतम पल्ली थाने लाने पर भी महिला ने खुद को खत्म करने की कोशिश की।

महिला ने कहा कि, उसके पिता की विधायक ने घर में घुसकर पीटाई की है। शिकायत के बाद भी इंसाफ ने मिलने पर महिला ने आत्मदाह का रास्ता चुना। परिवार अब सीएम योगी से मिलने की मांग कर रहा है।

मामला सामने आने के बाद लखनऊ में बैठे अधिकारियों ने उन्नाव के एसपी से जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिए है।

LIVE TV