बाजीराव और मस्तानी हैदराबाद के फाइव स्टार होटल में बिता रहे साथ समय

मुंबई। हमारे बाजीराव और मस्तानी के प्यार को अब करीब 5 साल होने जा रहे हैं। जी हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जिनके बेपरवाह प्यार-ए-इजहार अंदाज को हम सब जानते हैं।

RANVEER

इस साल शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। ये दोनों अपने बिज़ी शेड्यूल से थोड़ा वक्त चुराकर एक दूसरे से मिल ही लेते हैं।

RANVEER

दरअसल रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में रोहित की फिल्म “सिम्बा” की शूटिंग कर मुंबई लौट गये थे. रणवीर सिंह लेकिन फिर उन्हें एक कमर्शल शूट के लिए वापस हैदराबाद ही जाना पड़ा।

ranveer-singh-deepika-padukone-

उसी दौरान दीपिका पादुकोण, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मलयेशिया में कमर्शल शूट के लिए थीं, हाल ही में बेंगलुरु लौटी हैं। उसके बाद दीपिका रणवीर से मिलने हैदराबाद पहुंच चुकी हैं और दोनों साथ में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। ये दोनों हैदराबाद के किसी फाइव स्टार होटेल में ठहरे हैं।

ये भी पढ़ें:छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री पर लगा चोरी का इल्ज़ाम

रोहित शेट्टी इस फिल्म में रणवीर सिंह के ऑपोजिट सारा अली खान दिखाई देंगी है। सारा इस फिल्म से बॉलीवुड में पहला क़दम रखने जा रहे हैं. इससे पहले वो केदारनाथ से फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं। लेकिन निर्माता-निर्देशक के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया।

रणवीर को ज़ोया अख्तर की ‘गली बॉय’ की शूटिंग भी खत्म करनी है, जिसमें उनके ऑपोज़िट आलिया भट्ट हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को वैलंटाइंस डे पर रिलीज़ होनी है। इसके अलावा खबर है कि कबीर खान की फिल्म ’83’ में रणवीर कपिल देव की भूमिका निभाते भी नजर आएंगे।

LIVE TV