भारत दर्शन कराने वाली ‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ पर बैठ कर प्रसन्न हुए रामभक्त

रिपोर्ट- राजेंद्र सोनी

फैजाबाद। श्री रामायण एक्सप्रेस भारत दर्शन यात्रा ट्रेन आज अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे की देरी से सुबह 10 बजे फैजाबाद जंक्शन पहुंची। जहां पर ट्रेन में सवार दर्शनार्थियों का फूल मालाओं से बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े की धुन पर दर्शनार्थियों ने जमकर नृत्य किया।

RAMAYAN

आईआरसीटीसी इंडियन रेलवे के सौजन्य से दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से शुरू हुई। यह विशेष ट्रेन भगवान श्री राम के जीवन और उनकी कथा से जुड़े जगहों की तीर्थ यात्रा कराएगी जिनका जिक्र श्रीरामचरितमानस में है।

फैज़ाबाद पहुंची श्री रामायण दर्शन एक्सप्रेस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ढोल नगाड़े की धुन पर दर्शनार्थी जमकर झूमे। इस ट्रेन के यात्री-यात्रा के आखिरी पड़ाव में चेन्नई से श्रीलंका की भी यात्रा कर सकते हैं लेकिन इस हवाई यात्रा के लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क अदा करना पड़ेगा।

फिलहाल बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा दिल्ली से हरी झंडी दिखाने के बाद यह विशेष ट्रेन अपनी पहली यात्रा पर चलते हुए आज सुबह 10 बजे अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे की देरी से फैजाबाद जंक्शन पर पहुंची।

फैजाबाद जंक्शन पर पहुँचने के बाद जहां पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने बेहद गर्मजोशी के साथ सभी यात्री श्रद्धालुओं का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।

यात्रा में शामिल महिला यात्री सुनीता ने बताया कि वह पहले भी रेल यात्राएं कर चुकी है लेकिन इस यात्रा का विशेष महत्व है और अयोध्या पहुँच कर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है।

यह विशेष रेल सेवा अगले 40 घंटे से अधिक का समय अयोध्या में बिताकर शुक्रवार की शाम 5 बजे अयोध्या जंक्शन से अपने अगले पड़ाव सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी जहां रुकने के बाद याद ट्रेन जनकपुर, प्रयागराज , चित्रकूट, नासिक, हंपी और तमिलनाडु के रामेश्वरम होते हुए मदुरई मीनाक्षी मंदिर का दर्शन कराएगी जिसके बाद चेन्नई में इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव होगा।

बलदेव सिंह का आजम पर प्रहार, हम उजाड़ते नहीं बसाते है

इस विशेष ट्रेन में 800 यात्री सवार है और यह 16 दिन की यात्रा में दर्शनार्थी भगवान राम से जुड़ी जगहों का दर्शन पूजन करेंगे। अगर पैकेज की बात करें तो प्रति दर्शनार्थी 15120 का खर्च इस टूर में आ रहा है।

LIVE TV