पंचकुला पुलिस की गिरफ्त में आया तोते की तरह राज उगलने वाला राम रहीम समर्थक

राम रहीमनई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों से दुष्कर्म करने के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। वहीँ राम रहीम के समर्थन में 25 अगस्त को पंचकूला में व्यापक हिंसा फैलाने वाले आरोपियों में से पुलिस ने एक और आरोपी को धर दबोचा है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान पूरन सिंह के रूप में की गयी है। पूरन को फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पूरन डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्यीय प्रबन्धन कमेटी का सदस्य था और 20 साल से डेरा समिति से जुड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें : सैटलाइट प्रक्षेपण में ISRO ने लगाया ‘शतक’, अंतरिक्ष में एक साथ भेजे 31 उपग्रह

पूरन पंचकूला पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। उस पर हिंसा भड़काने और आपराधिक षडयंत्र करने का आरोप है। दावा किया जा रहा कि भड़की हिंसा और राम रहीम के काले कारनामों के बड़े खुलासे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि, अपनी शिष्याओं के साथ बलात्कार और देशद्रोही गतिविधियों के लिए राम रहीम और हनीप्रीत जेल में बंद हैं जिसके विरोध में उसके समर्थकों ने हिंसा की थी।

पुलिस का मानना है कि 25 अगस्त को हिंसा फैलाने की साजिश रचने के लिए हनीप्रीत ने डेरा पदाधिकारियों के साथ 17 अगस्त को एक मीटिंग की थी, जिसमें पूरन सिंह भी मौजूद था। इस बीच हरियाणा पुलिस ने राम रहीम के समधी और पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी से भी पंचकूला हिंसा के संबंध में पूछताछ की, हालांकि कुछ भी उगलवा नहीं पाई।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी बने दुनिया के तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता, जानिए पहले पर कौन?

राम रहीम और हनीप्रीत पर देशद्रोह के अलावा सैकड़ों डेरा भक्तों को नपुंसक बनाने का भी आरोप है। राम रहीम पर दो अलग अलग मामलों में हत्या के भी केस दर्ज हैं।

बता दें कि, 25 अगस्त को राम रहीम के दोषी करार होने के बाद उसके समर्थकों ने पंचकुला में बहुत तोड़फोड़ की थी। इतना ही नहीं डेरा समर्थकों ने कुछ गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया था। इस हिंसा में 38 लोगों की मौत हो गयी थी और करीब 250 लोग घायल हुए थे।

LIVE TV