राम रहीम के समर्थकों ने पार की हर हद, IG को जड़ा चांटा, देशद्रोह का मामला दर्ज

हरियाणा। डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसान को दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतारू हो गए हैं। लेकिन अब जो खबर आई है वो बेहद शर्मनाक है। राम रहीम के सिक्‍योरिटी हैड ने सभी हदें पार कर दीं। राम रहीम के सुरक्षा प्रमुख ने हरियाणा के आईजी रैंक के पुलिस अधिकारी को थप्‍पड़ जड़ दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए एडीजीपी मोहम्‍मद अकील ने बताया कि वे भी जिला सत्र न्‍यायालय परिसर में मौजूद थे। डेरा के सुरक्षा कर्मचारियों ने कर्नल आइजी सुभाष यादव के साथ बदसलूकी की। यह घटना फैसला आने के तुरंत बाद की है।

यह भी पढ़ें: जेल में ‘सरकारी दामाद’ बना बलात्कारी राम रहीम!

जब डेरा प्रमुख की गिरफ्तारी से बौखलाए डेरा के सुरक्षा कर्मचारी हरियाणा पुलिस के सीनियर अधिकारियों से भिड़ गए। थोड़ी ही देर में सुरक्षा कर्मचारियों के बीच से आए सिक्‍योरिटी हैड ने हरियाणा पुलिस के अधिकारी को चांटा जड़ दिया और धक्‍का भी दिया।

यह भी पढ़ें:  ED के हत्थे चढ़े मीट कारोबारी मोइन कुरैशी

गुरमीत इंसान के रखवाले इतने पर भी नहीं माने, जैसे ही हरियाणा पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद इंसान को पुलिस वैन में बिठाने लगी, ये सुरक्षा कर्मचारी पुलिस की गाड़ियों के आगे लेट गए और इंसा को निजी गाड़ी से ले जाने की मांग की।

LIVE TV