चंद्रबाबू नायडू जैसे दिखने वाले शख्स को ढूंढ निकाला : राम गोपाल वर्मा

मुंबई | फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि उन्होंने उस व्यक्ति को ढूंढ निकाला है जो हुबहू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू जैसा दिखता है। फिल्मकार ने शनिवार को नायडू जैसे दिखने वाले शख्स को ढूंढ कर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि रोहित मुत्याला नाम के एक शख्स ने उस व्यक्ति को ढूंढ निकाला है।

ram-gopal-varm

राम गोपाल वर्मा ने फेसबुक पोस्ट में रोहित का शुक्रिया अदा किया और उन्हें इनामी राशि देने के लिए बैंक एकाउंट का विवरण देने के लिए कहा।

 

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू जैसे दिखने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें :-घर के फर्नीचर के लिए इस तरह करें चुनाव, पाजिटिविटी के साथ बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

11 मिनट के इस वीडियो में नायडू जैसे दिखने वाला शख्स कैंटीन में खाना परोसता नजर आ रहा है। उसने बनियान और हाफ पैंट पहना हुआ है।

 

हालांकि, राम गोपाल ने इसका खुलासा नहीं किया कि वह व्यक्ति कौन है और कहां मिला।

ramgopal-verma

उन्होंने इस व्यक्ति को दिग्गज अभिनेता-राजनीतिज्ञ एन. टी. रामाराव की बायोपिक में नायडू के किरदार की पेशकश की योजना बनाई है।

LIVE TV