घर के फर्नीचर के लिए इस तरह करें चुनाव, पाजिटिविटी के साथ बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

जैसे हमारे देश में वास्तु को बहुत महत्व दिया जाता है ठीक वैसे ही चीन में फेंगशुई को भी बहुत महत्व दिया जाता है। जैसे वास्तु में ऐसी कोई चीज नहीं है जिसका उपाय ना हो ठीक वैसे ही फेंगशुई के पास भी हर चीज का उपाय है। आज हम आपको फेंगशुई के कुछ नियम बताने जा रहे हैं जिसके कारण आपको कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

घर के फर्नीचर

वहीं अगर अपने बिजनेस में मुनाफे को कई गुना बढ़ाना चाहते है तो लकड़ी से बने फर्नीचर और  सजावटी चीजों को पूर्वी हिस्से में रखना चाहिए। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का वास हमेशा बना रहता है।

फेंगशुई में रंगों का विशेष महत्व होता है इसलिए घर और ऑफिस पर हमेशा हल्के रंग के फर्नीचरों का प्रयोग करना शुभ होता है। हल्के रंग में पॉजिटिव और गहरे रंग में नेगेटिव ऊर्जा रहती है।

यह भी पढ़ें- यही है वो माता का मंदिर जहां पर औरंगजेब ने टेके थे अपने घुटने

फेंगशुई वास्तुशास्त्र के अनुसार खुशहाली के लिए हमेशा परिवार की फोटो को लकड़ी के फ्रेम में बनवाकर घर के पूर्वी दिशा की दीवार पर लगाना शुभ रहता है।

फेंगशुई में यह भी बताया गया है कि हल्के फर्नीचर को उत्तर या पूर्व दिशा में जबकि भारी फर्नीचर को पश्चिम और दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।

फर्नीचरों की बनावट हमेशा साधारण और सरल होनी चाहिए न कि गोलाकार और नुकीला। इस तरह के फर्नीचर नकारात्मक ऊर्जा देते हैं।

LIVE TV