राज्यसभा सदस्य शरद यादव ने क्रांति मोर्चा में महासम्मेलन को संबोधित किया

रिपोर्ट- कार्तिक द्विवेदी

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में बहुजन क्रांति  मोर्चा के एकता महासम्मेलन में पहुंचे पूर्व राज्य सभा सदस्य शरद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी अघोषित आपातकाल चला रही है। लेकिन लोकतंत्र में राज गोली से नही बोली से चलता है।

शरद यादव

अयोध्या में मंदिर बन जाने से खेतों में पानी नहीं आ जाएगा ।  इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी को निशाने पर रखते हुए कहा कि  ऐसा बेईमान परमात्मा नहीं जितना ये लोग है । सुबह से लेकर शाम तक लोगों को सिर्फ बेईमानी सिखाते हैं । लोकतंत्र में राज गोली से नही बोली से चलती है, जातिपात न देखकर सच्चाई देख कर वोट करे। आने वाले चुनाव में बीजेपी को हराना है और इन्हें भेजना है घंटा बजाने के लिए। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बाबा है जो दिनभर सिर्फ जातिपात की बात कर ढंग फसाद कराता है।

यह भी पढ़े: पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश, मुठभेड़ में इन्स्पेक्टर समेत 3 घायल

आज देश मे विकट परिस्थिति है  संविधान खतरे में है। देश के संविधान के  लिए बहुत सी कुर्बानी देनी पड़ी है। एक घोषित आपातकाल था  जो दिखता था, बीजेपी अघोषित आपातकाल चला रही है। 2019 का चुनाव  एक  ऐसा चुनाव है  जो सभी लोगों के मुक्ति का मार्ग है। विहार में 11 करोड़ के विश्वास को तोड़ते हुए हमारी पार्टी ने पलटी मार दी।  11 करोड़  लोगो के साथ हम अकेले खड़े हैं। वहां लोकतंत्र को दागदार किया गया है।

 

 

LIVE TV