बारिश का कहर : खोजबीन जारी फिर भी नहीं मिल रहा सुराग, डॉक्टर को निगल गया मेनहोल!

बारिश का कहरमुंबई करीब तीन दिन से मुंबई में भारी बारिश के चलते लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। वैसे तो सितारों के इस शहर में बारिश में हालत बिगड़ ही जाते हैं, लेकिन इस बार ये बारिश लोगों के लिए काल बन रही है। साथ ही इस माहौल में सड़कों पर खुले मेनहोल सोने पर सुहागा साबित हो रहे हैं। ताजा मामले में शहर के नामी डॉक्टर दीपक अमरापुरकर ऐसे ही किसी मेनहोल का शिकार बताये जा रहे हैं। बता दें वह मंगलवार शाम से लापता हैं। उनका किसी को भी अभी तक कोई अता-पता नहीं मिला है।

पुलिस ने डॉक्टर के लापता होने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच दादर के मटकर रोड पर खुले पड़े एक मैनहोल में एक व्यक्ति के गिरकर मरने की खबर है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

केजरीवाल के इस पंच से पीएम मोदी भी हुए फ्लॉप, अब कोई नहीं कह पाएगा कि…

खबरों के मुताबिक़ मुंबई में बारिश के चलते अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार की शाम 6:45 बजे से डॉक्टर लापता हैं।

सीनियर डॉक्टर को आखिरी बार बॉम्बे हॉस्पिटल से लौटते वक्त देखा गया था। इस बीच पुलिस ने उनके लापता होने का केस दर्ज कर लिया है। उनके मैनहोल में गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

डॉक्टर की भतीजी पल्लवी गोडबोले ने बताया, ‘उन्होंने ड्राइवर से कहा था कि वह कार को घर ले जाए और वह यह सोचकर ही पैदल घर के लिए निकले थे कि 10 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। वह जहां पर थे, वहां से उनका घर सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है।

बिहार : तेजाब हत्याकांड में शहाबुद्दीन की सजा बरकरार

‘लोअर परेल में स्थित इंडिया बुल्स के नजदीक उनका छाता पाए जाने के बाद संदेह और गहरा हो गया है।

परिवार के लोगों को आशंका है कि संभवत: सड़क पर पानी भरे होने के चलते वह मैनहोल में गिर गए होंगे।

देखें वीडियो :-

LIVE TV