राहुल बताएं, कांग्रेस के काल में मध्यप्रदेश क्यों बीमारू रहा : शिवराज

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया है कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य क्यों रहा। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले चौहान ने रविवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी का नाम लेकर कहा, “आपको प्रदेश की जनता को बताना पड़ेगा कि कांग्रेस की सरकारों ने अपने शासनकाल के दौरान मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य क्यों बना डाला? कांग्रेस की सरकारों ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद क्यों कर दिया था?”

शिवराज

चौहान ने कांग्रेस और उसके अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया और उन पर सवालों की बौछार की। मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित जनसमुदाय को भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में अंतर बताया।

यह भी पढ़ें:- पर्रिकर का स्वास्थ्य ठीक नहीं… गोवा को मिलने जा रहा नया मुख्यमंत्री, पार्टी आलाकमान की हुई बैठक

उन्होंने कहा कि सरकार-सरकार में फर्क होता है। कांग्रेस की सरकार आई सड़कें गायब हो गई, भाजपा ने सड़कों का जाल बिछाया। कांग्रेस आई प्रदेश में अंधेरा हो गया और भाजपा ने 24 घंटे बिजली दी। कांग्रेस आई, पानी की कमी हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं, मैं उनसे पूछता हूं कि तुम्हारी सरकारों के समय में प्रदेश से बिजली, पानी और सड़क क्यों गायब हो गए थे?”

यह भी पढ़ें:-सोमवार से शुरू हो रही आरएसएस की व्याख्यान श्रृंखला, केंद्र में होगा हिंदुत्व का एजेंडा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि, जिस नेता को ये भी नहीं पता कि मिर्ची सीधी लगती है या उल्टी, आज उनको किसानी और किसान याद आ रहे हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV