कांग्रेस में राहुल गांधी राज का आगाज, आज घोषित होंगे निर्विरोध निर्वाचित

राहुल गांधीनई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सोमवार को कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित किया जाएगा। बता दें कि, नामांकन के वक्त किसी और ने अपना नाम दाखिल नहीं किया था, इसलिए नाम वापसी के अंतिम दिन यानी आज उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया जाएगा।

नाम वापसी की समय सीमा आज शाम 3 बजे तक तय की गई है। हांलकि औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की ताजपोशी 16 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें-भाजपा को तोहफे में गुजरात देना चाहती है कांग्रेस, जानबूझ कर बढ़ा रही हार की ओर कदम !

मौजूदा समय की अगर बात करें तो कांग्रेस पार्टी की स्थिति को  देखते हुए अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल गांधी के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी इस पार्टी की नीव को संभालना होगा। गिने-चुने प्रदेशों में ही कांग्रेस का राज रह गया है। ऐसे प्रतिकूल समय में राहुल की ताजपोशी को भले ही नया दौर बताया जा रहा हो, लेकिन उनके सामने चुनौतियों की फेहरिस्त लंबी होगी।

यह भी पढ़ें-छह लाख मामले 10 साल से कर रहे फैसले का इंतज़ार, पेंडिंग केस की लिस्ट में टॉप पर बॉम्बे HC

राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी कि 2014 के लोकसभा चुनाव सहित एक के बाद दूसरे राज्य खोती जा रही पार्टी का जनाधार कैसे मजबूत किया जाए? पार्टी की खोई गरिमा कैसे वापस आए? कभी पूरे देश में एकछत्र राज करने वाली पार्टी के पास सिर्फ छह राज्य बचे हैं। इनमें केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी भी है। ऐसे में पार्टी और इसके कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना पार्टी अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती होगी। चुनावी सफलताएं ही पार्टी में ऊर्जा का संचार करेंगी।

LIVE TV