छह लाख मामले 10 साल से कर रहे फैसले का इंतज़ार, पेंडिंग केस की लिस्ट में टॉप पर बॉम्बे HC

हाईकोर्टनई दिल्ली। देश भर के उच्च न्यायालयों में करीब 6 लाख केस आज भी पेंडिंग पड़े हैं, जोकि 10 साल पुराने मामले हैं। इस बात की जानकारी के लिए कुल 24 हाई कोर्ट्स का सहारा लिया था, जिनमें 20  हाईकोर्ट्स से मिले डाटा के अनुसार, 1 लाख से ज्यादा पेंडिंग केस के साथ बॉम्बे हाइकोर्ट इस लिस्ट में टॉप पर है। वहीं बॉम्बे कोर्ट के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का नंबर आता है।

बता दें कि 2016 के अंत में जारी किए गए डाटा में देशभर के 24 हाईकोर्ट्स में कुल 40.15 लाख केस पेंडिंग बताए गए थे। इनमें से 19.45% केस दस साल या उससे ज्यादा पुराने थे।

हर साल लाखों केस रह जाते हैं पेंडिंग

2014 के अंत में हाईकोर्ट में करीब 41 लाख 52 हजार केस अटके थे। लेकिन, 2015 में पेंडिंग केस की संख्या 38 लाख 70 हजार तक आ गई थी। हालांकि, 2016 के अंत में लंबित केस का आंकड़ा एक बार फिर 40 लाख पार कर गया है।

लंबित मामलों में बॉम्बे, पंजाब एंड हरियाणा और कलकत्ता हाईकोर्ट शीर्ष पर

1,29,063 केसेज के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट इस लिस्ट में टॉप पर है। यहां 96,546 सिविल, 12,846 क्रिमिनल और 19,621 रिट पिटीशन लंबे समय से लटकी हैं। वहीं हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में 99,625 केस पेंडिंग हैं। इनमें 64,967 सिविल, 13,324 क्रिमिनल और 21,334 रिट पिटीशन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- जब तेजस्वी-मोदी में छिड़ा घमासान, जंग के मैदान में तब्दील हुआ ट्विटर

इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट का नंबर आता है जहां कुल 74,315 केस दस साल या उससे लंबे समय से पेंडिंग पड़े हैं। यहां सिविल के 40,259, क्रिमिनल के 14,898 और 1,888 रिट पिटीशन अटकी हैं। नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड में मौजूद जानकारी के अनुसार, देशभर की 20 हाईकोर्ट में 10 साल से पुराने 5,97,650 केसेज पर आज भी सुनवाई जारी है।

हालांकि, देश में कुल 24 हाईकोर्ट्स हैं लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट के साथ तीन और कोर्ट्स का डाटा अभी अवेलेबल नहीं है।

यह भी देखें:- 

LIVE TV