भाजपा को तोहफे में गुजरात देना चाहती है कांग्रेस, जानबूझ कर बढ़ा रही हार की ओर कदम !

गुजरात चुनावनई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस में गुजरात चुनाव को लेकर छिड़े घमासान के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। उन्होंने कहा, “भाजपा की जीत पक्की है, क्योंकि कांग्रेस जानबूझकर हारना चाहती है।”

खबरों के मुताबिक़ वाघेला ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव हारने के लिए भाजपा से सुपारी ली है। वहीं उन्होंने चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी भी की।

छह लाख मामले 10 साल से कर रहे फैसले का इंतज़ार, पेंडिंग केस की लिस्ट में टॉप पर बॉम्बे HC

वाघेला का मानना है कि अगर कांग्रेस थोड़ा पहले तैयारी शुरू करती तो वह चुनाव जीत सकती थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक मजबूत संगठन के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा आधार है। अगर आप उन्हें चुनौती देना चाहते हैं तो आपको चुनाव से छह महीने पहले जमीन पर काम शुरू कर देना होगा।

वाघेला का दावा है कि इस चुनाव के बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल इतिहास बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि हार्दिक जैसे लोग केवल अपने हितों के लिए कार्य करते हैं।

जब तेजस्वी-मोदी में छिड़ा घमासान, जंग के मैदान में तब्दील हुआ ट्विटर

बता दें गुजरात की राजनीति में तीन दशक से भी अधिक समय तक अग्रणी भूमिका निभाने वाले 77 वर्षीय वाघेला राज्य में अलग-अलग समय पर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के प्रमुख रह चुके हैं।

छह बार सांसद रह चुके वाघेला ने अपना संगठन ‘जन विकल्प मोर्चा’ तैयार करने के लिए चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

देखें वीडियो :-

LIVE TV