आज से मध्यप्रदेश में गरजेंगे राहुल गांधी, हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं!

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मध्यप्रदेश में अगला चुनावी दौरा आज से शुरू होगा। राहुल शुक्रवार, शनिवार और 19 व 20 नवंबर को जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी आज देवरी, बरघाट, मंडला, शहडोल में सभाओं को संबोधित करेंगे और रात्रि विश्राम शहडोल में करेंगे।

राहुल का राफेल मामले में मोदी पर तंज : ‘चौकीदार बिक गए’

17 नवंबर को शहडोल से निकलकर सलीमनाबाद (बोहरीबंद-कटनी), पनागर (जबलपुर), बरगी (जबलपुर), लखनादोन (सिवनी) और जबलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वाह! ‘चाणक्य’… मध्य प्रदेश में एक वोट से दो सरकारें चुनने का क्या है मतलब?

राहुल गांधी फिर 19 नवंबर को राज्य के दौरे पर आएंगे। कांग्रेस प्रमुख रहली (सागर), खुरई (सागर), पठारी, कुरवाई (विदिशा), पिपलानी (सीहोर) और 20 नवंबर को चिचैली (बैतूल), किल्लोर-भैंसदेही (बैतूल), आमला (बैतूल), दुनावा, मुलताई (बैतूल) में सभा करने के बाद रात्रि विश्राम छिदवाड़ा में करेंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV