सात समुन्दर पार से राहुल गांधी ने कही ऐसी बात जिसकी गूँज भारत तक आ पहुंची है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत को तोड़ने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी

राहुल ने गुरुवार को बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करने के दौरान यह बयान दिया। तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनके संबोधन को सीधा प्रसारित नहीं किया जा सका।

यह भी पढ़ें:- ‘मामा’ पर कांग्रेस का निजी हमला, भांजी के कलेक्टर बनने पर उठाया सवाल

भारतीय मूल के सांसदों के साथ बातचीत करने के दौरान राहुल ने कहा,”वर्तमान में भारत में सत्तारूढ़ सरकार भाजपा और आरएसएस देश को तोड़ना चाहते हैं और नफरत फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।”

यह भी पढ़ें:- ‘भ्रारत रत्न’ वाजपेयी की अस्थियां 16 मंडलों के लिए भेजी गईं

राहुल ने कहा कि भारत की ताकत धर्म, समाज और जाति के विभिन्न वर्ग के बावजूद हर नागरिक के विचारों को सुनने में निहित है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV