भाजपा विधायक के रसूख के चलते नहीं मिल रहा युवती को इन्साफ, धरने पर बैठी पीड़िता

रिपोर्ट- दिलीप कटियार

फर्रुखाबाद में जब सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि ही पीड़ितों का उत्पीड़न करने लगे, तो आम जनता क्या करेगी। पीड़ित न्याय के लिए धरने पर बैठने को मजबूर हो रहे है।

भाजपा विधायक

एक ऐसा ही मामला कायमगंज के भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के प्रभाव से प्रताड़ित युवती जिलाधिकारी कार्यालय के बहार धरने पर बैठ गयी। कायमगंज के भटासा के संतोष कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि 5 जून को 17 वर्षीय पुत्री शाम 5 बजे खेत में शौच कर वापस लौट रही थी।

रास्ते में गांव के विशाल पुत्र साहूकार ने बदनियती से पकड़ लिया और उसे जबरन खींचकर मक्के के खेत में ले गया। वहां युवती के साथ रेप करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें:- एकबार फिर से आंदोलन के मूड में करणी सेना, जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा

युवती के शोर मचाने पर गांव के सचिन, विकास और अमित वहां पहुंचे जिन्होंने युवती को बचाकर विशाल को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर विशाल ने उन लोगों को हड़काया और देख लेने की धमकी दी। डायल 100 पर सूचना देकर विशाल को पुलिस के हवाले किया गया।

कोतवाली पुलिस ने विशाल को छोड़ दिया। जब विशाल घर आया तो उसने युवती व उसके परिजनों जान से मार डालने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:- जेल में महिला की मौत से प्रशासन में मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

अशोक ने आरोप लगाया कि विशाल के कायमगंज नगर पालिका के चेयरमैन सुनील चक्का रिश्तेदार हैं। भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के दबाव के कारण पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV