जानिए क्या होता है प्रोस्थेटिक मेकअप, जिसने फिल्मों में बदल दिया स्टार्स का लुक

बॉलीवुड में आए दिन एक्टर और एक्ट्रेस अपने लुक के साथ कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। बॉलीवुड में अब लोग प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए भी कुछ खास और अलग करने की कोशिश करते हैं। प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए कई बार स्टार्स को अलग ही लुक दिया जाता है। आज हम आपको इसी मेकअप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस मेकअप की वजह से कैरेक्टर्स को पहचानना काफी मुश्किल होता है और ऐसा करने में भी 6 से 10 घंटे का समय लगता है। इस मेकअप के जरिए कैरेक्टर को उम्र से काफी बड़ा या छोटा दिखाया जा सकता है।

मेकअप की बात हो और पा फिल्म का जिक्र न हो ऐसा संभव नहीं है। यह कहना भी गलत नहीं होगा का पा में अभिताभ के इस मेकअप ने ही लोगों के बीच प्रोस्थेटिक शब्द को प्रचलित किया था। इस फिल्म में अभिताभ के इस खास लुक के इंटरनैशनल मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टियन टिंसले और डॉमिनी टीन को खास बुलाया गया था। इस फिल्म के लुक को उस साल के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

फिल्म छपाक के दौरान दीपिका पादुकोण को मेकअप में काफी समय लगाना पड़ता था। छपाक के दौरान दीपिका ने भी कई बार लुक का जिक्र किया था। दीपिका ने बताया कि उनके लिए एसिड विक्टिम का किरदार निभाना कितना अधिक पीड़ादायक था। वह इस दौरान कई बार मेंटल ट्रामा से गुजर चुकी थीं। वह 3 से 4 घंटे तक मेकअप करती थीं। शूटिंग के आखिरी दिन उस वक्त दीपिका अपने प्रोस्थेटिक मेकअप को जलाकर उसे निहारती जा रही थीं। दीपिका के इस मेकअप का क्रेडिट इंटरनैशनल मेकअप आर्टिस्ट क्लोवर वुटोन को जाता है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बाला साहब ठाकरे पर बायोपिक की बात कबूली थी उस वक्त नवाज की चॉइस को लेकर फैंस संशय में पड़ गए थे। लेकिन जब नवाज ने अपने अपने लुक की तस्वीर शेयर की तब जाकर फैंस को तसल्ली मिली। शूटिंग से ज्यादा मेकअप को लेकर लोग परेशान थे। इसमें घंटों बैठने के बाद नवाज बाला साहब के लुक में आते थे। इस लुक को मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील और उनकी टीम ने साकार किया था।

फिल्म राब्ता में राजकुमार के कैमियो ने सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म में राजकुमार 324 साल के बुजुर्ग के किरदार में नजर आए थे। इस सीन के लिए राजकुमार लगभग 16 लुक टेस्ट से गुजरे थे। टीम एफर्ट और मेकअप का ही नतीजा है जो लुक में निकलकर आया था। यह देखने के बाद लोग राजकुमार को भूल गए। किसी के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल था कि वाकई में राजकुमार ही है।

रणबीर कपूर को संजय दत्त के लुक में पहचानना काफी मुश्किल था। रणबीर की बेहतरीन एक्टिंग और उनके प्रोस्थेटिक लुक ने इस किरदार में 4 चांद लगा दिया था। रणबीर का यह लुक प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट डॉ मुरके ने साकार किया था।

LIVE TV