
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के फैंस इस बात से बेहद एक्साइटेड हैं कि वह जल्द ही हिंदी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। साल 2016 में आई ‘गंगाजल 2’ के बाद प्रियंका किसी हिंदी फिल्म में नहीं नजर आई हैं। हालांकि इससे हटकर उन्होंने कुछ क्षेत्रीय फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। अब प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी एक खबर सामने आई है।
पिछले महीने ही अली अब्बास जफर ने अपनी फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका को साइन किया है। भारत में प्रियंका के होने की खबर ने उनके सभी फैंस को खुश कर दिया था। अब प्रियंका के एक प्रोजेक्ट को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं।
भारत के बाद प्रियंका एक और फिल्म से जुड़ सकती हैं। इस फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा हो गया है। खबरों के मुताबिक शोनाली बोस के अपकमिंग प्रोजेक्ट में प्रियंका नजर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसके साथ ही पर्दे पर पुरानी जोड़ी दोबारा देखने को मिलेगी।
फिल्म में उनके अपोजिट अभिषेक बच्चन को कास्ट करने की बात सामने आई है। इन दोनों स्टार्स के अलावा इसमें ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फेम जायरा वसीम भी लीड रोल में होंगी। असल में शोनाली की यह फिल्म आएशा चौधरी पर आधारित होगी।
आएशा चौधरी ने TedX Talk पूणे में इंस्पिरेशनल स्पीच दी थी। वह immunodeficiency disorder के साथ पैदा हुई थीं। नन्हीं सी उम्र में उनका बोनमैरो ट्रांसप्लांट हुआ था। उसके कुछ साइडइफेक्ट भी हो गए थे। इसके बाद 13 साल की उम्र में उन्हें pulmonary fibrosis की बीमारी हो गई थी।
यह भी पढ़ें: #BirthdaySpecial: साउथ का सलमान खान है ये एक्टर, जापान में चलता है नाम का ‘सिक्का’
अपनी बीमारी हिम्मत के साथ लड़ती हुई आयशा की सांसो ने साल 2015 में 18 साल की उम्र उनका साथ छोड़ दिया था।
बता दें, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि स्टार्स अभिषेक और प्रियंका इस फिल्म को कर रहे हैं या नहीं। फिलहल शोनाली उनसे स्क्रिट शेयर कर चुकी हैं। वहीं जायरा को ये प्रोजेक्ट बेहद पसंद आया है।