सलमान को मनाने में लगी प्रियंका, फिल्म ‘लवरात्रि’ के लिए दी शुभकामनाएं

मुंबई. कुछ दिन पहले बॉलीवुड की देसी ग्रिल प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत के लिए माना कर दिया था। जिसके बाद से सलमान प्रियंका से खफ़ा हो गये थे।अब लगता हैं की प्रियंका सलमान को मनाने लगी हैं।

priyanka_and_salman_

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ के लिए सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को शुभकामनाएं दीं। आयुष इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा,”मेरे दोस्त आयुष शर्मा की फिल्म में आपका स्वागत है। इस फिल्म से आप डेब्यू करने जा रहे हैं। वारिना हुसैन को शुभकामनाएं और लवरात्रि की टोम को भी बधाई।”

यह फिल्म अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित, नरेन भट्ट द्वारा लिखित है। सलमान खान फिल्म्स द्वारा इसका निर्माण हो रहा है।
loveratri
‘लवरात्रि’ 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर पिछले सप्ताह जारी हुआ।

प्रियंका चोपड़ा आजकल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शोनाली बोस की आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के लिए शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और दंगल गर्ल जायरा वसीम भी हैं।

ये भी पढ़ें:-एनटीआर की बायोपिक में विद्या बालन निभा रही पत्नी का किरदार

सूत्रों की माने तो प्रियंका ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है. हालांकि पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि ये उनका निजी मामला है. हाल ही में प्रियंका का एक विडियो वायरल हुआ था जिसमे वो मीडिया से अपनी रिंग छिपाती दिखाई दी।

LIVE TV