क्रिसमस डे से पहले प्रियंका को मिला एक और गिफ्ट

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ामुंबई| इस साल के क्रिसमस डे से पहले ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट मिलना शुरू हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही प्रियंका को सेक्‍सिएस्‍ट एशियन वुमन के तौर पर चुना गया था। अब एक और गिफ्ट ने उन्‍हें और उनके फैंस को खुशी दे दी है।

ईस्‍टर्न आई अखबार की ओर से 50 सेक्‍सिएस्‍ट एशियन वीमेन के नाम जारी किए गए थे। इसमें प्रियंका पहले नंबर पर थीं। इस खबर के बाद प्रियंका ने फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। अब कुछ ही दिन में उनसे जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई गई है।

यह भी पढ़ें: हनी सिंह की हो रही वापसी, नए गाने में होगा ‘परमाणु’ जितना धमाका  

यूनिसेफ (UNICEF) की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें: गोल्डन अवार्ड के लिए नॉमिनेटेड हुई द पोस्ट, टीम की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

मधु ने अपने बयान में कहा, “मैं उसकी (प्रियंका) तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितना ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं।”

मधु ने कहा कि बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं और बेली में प्रेम निवास को सहयोग देती थी।

प्रियंका फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी।

 

LIVE TV