हनी सिंह की हो रही वापसी, नए गाने में होगा ‘परमाणु’ जितना धमाका  

हनी सिंहमुंबई:  रैपर हनी सिंह जल्द ही अपना नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। इसके साथ ही हनी ने वादा किया है कि उनका अगला गाना परमाणु जितना ही धमाकेदार होगा।

हनी सिंह भारतीय संगीत क्षेत्र में ट्रेंडसेटर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फेसबुक पर अपने दोस्त जेजी बी का एक संगीत वीडियो साझा किया, जिसमे हनी ने बताया कि वह जल्द ही अपना नया ट्रैक लेकर आ रहे हैं।

हनी सिंह अपने मजेदार पार्टी गीत ‘हाई हील्स’, ‘लुंगी डांस’, ‘डोप शोप’, ‘देसी कलाकार’, ‘अंग्रेजी बीट’ जैसे गानों से हर किसी के दिलों पर राज कर रहे हैं।

हनी को ‘कॉकटेल’ फिल्म के गाने ‘अंग्रेजी बीट’ से पहचान मिली और इसके बाद वह दिन पर दिन मशहूर होते गए।

यह भी पढे़ेंः गोल्डन अवार्ड के लिए नॉमिनेटेड हुई द पोस्ट, टीम की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

लेकिन वह पिछले काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं। दरअसल, वह बाइपोलर डिसऑडर नामक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वह पिछले 2 सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल नहीं मचा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उनके जीवन पर जल्द ही बुक लॉन्च हो सकती है, इतना ही नहीं उनके जीवन पर फिल्म भी बन सकती है।

अगर हनी की लाइफ पर फिल्म बनती है तो कई राज पर से पर्दा उठ सकता है।

हनी सिंह से शाहरुख से लेकर सलमान तक हर सुपरस्टार के साथ काम किया है।

LIVE TV