हिंदू आतंकवाद पर प्रियंका ने कराई देश की बदनामी, बवाल हुआ तो मांगी माफी

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में घिरी हुई हैं। उन्‍हें अपने भारतीय फैंस की नफरत का सामना करना पड़ रहा है। फैंस की बढ़ती नाराजगी देखते हुए प्रियंका ने अपनी माफी से मामले को ठंडा करने की कोशिश की है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका इस बार अपने कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि अपने काम की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी विदेशी सीरीज ‘क्‍वांटिको’ का लेटेस्‍ट एपिसोड भारतीयों का निशाना बन गया है, जिसमें हिंदू आतंकवाद को दर्शाया गया है।

शो के हालिया एपिसोड में भारत देशा को आतंकी और पाकिस्‍तानियों को पिड़ि‍त के तौर पर दिखाने का प्रयास किया गया है। एपिसोड के मुताबिक, कश्‍मीर में हुए सम्‍मेलन के ठीक एक दिन पहले न्‍यूयॉक के मैनहैटम में आतंकी हमले की प्‍लॉनिंग की जाती है। यह प्‍लानिंग भारतीय लोग करते हैं जिसका इल्‍जाम पाकिस्‍तान पर डालने की साजिश होती है।

शो के इस एपिसोड के चलते न केवल क्‍वांटिको के निर्माताओं की बल्कि प्रियंका चोपड़ा का भी काफी विरोध हो रहा है। इस विरोध को देखते हुए निर्माताओं ने तो बीते दिन माफी मांग ली थी। उनके बाद अब प्रियंका ने भी घुटने टेक दिए हैं।

प्रियंका ने ट्वट कर माफी मांगी साथ ही अपने भारतीय होने पर गर्व जताया है। हालांकि उनकी इस माफी के आहत हुए फैंस को कोई राहत नहीं मिली है।

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, ‘क्वांटिको’ के हालिया विवादित एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके लिए मैं बेहद दुखी हूं और आपसे माफी मांगती हूं। ऐसा करना मेरा मकसद नहीं था और न ही कभी रहेगा। मैं ईमानदारी से माफी मागंती हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और यह कभी नहीं बदलेगा।’

यह भी पढ़ें:सलमान के घर की हो चुकी थी रेकी, हत्‍या की साजिश करने वाला गिरफ्तार

बता दें, प्रियंका को बॉलीवुड की देसी गर्ल भी कहा जाता है। लेकिन उनकी इस हरकत से सभी भारतीय फैंस को बहुत दुख पहुंचा है।

 

LIVE TV