प्रिया प्रकाश का होली वीडियो देख लो, छा जाएगी रंगीनियत

मुंबई। देश के युवाओं को दीवाना बना देने वाली और नेशनल क्रश के तौर पर पहचान पाने वाली मलयालम फिल्मों की डेब्यूटेंट एक्‍ट्रेस प्रिया प्रकाश का नया वीडियो सामने आया है। नए वीडियो में अपने नैन और एक्‍सप्रेशन से दिल घायल करने वाली प्रिया होली एंजॉय करती दिखी हैं। प्रिया प्रकाश का होली वीडियो उनके चाहने वालों की जिंदगी में नए रंग भर देगा।

प्रिया प्रकाश का होली वीडियो

नए वीडियो में प्रिया अपनी फिल्म ‘उरु अदार लव’ के कोस्‍टार्स के साथ एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर खुद प्रिया ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन दिया है, ‘होली ऐसी पहली कभी नहीं मनाई।’

आज ही प्रिया की डेब्‍यू की फिल्म ‘ओरु अदार लव’ रिलीज हुई है। प्रिया की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त है। आलम यह है कि सिनेमा घरों में पहुंचने से पहले ही प्रिया सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनके 5 मिलिअन से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं।

ट्विटर से लेकर इनस्टाग्राम और फेसबुक से लेकर यूट्यूब पर लोग बस प्रिया के लिए टकटकी लगाए बैठे रहते हैं।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत के लिए पागल हुई ये ‘लड़की’, शेयर किया एक्सपीरियंस

वैलेंटाइन वीक के मौके पर उनकी फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। उसमें उनकी और को-स्टार मोहम्मद रोशन की कैमेस्ट्री से किसी की नजर नहीं हटी थी।

वीडियो में क्लास रूम के अंदर बैठे दोनों स्टार्स इशारों-इशारों में रोमांस करते दिखे थे। प्रिया का यह विडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो ने ही उन्‍हें रातों रात सेलिब्रिटी बना दिया था।

यह भी पढ़ें: फिर रीक्रिएट हुआ पंजाबी ट्रैक, मनीष पॉल की फिल्‍म का गाना लॉन्‍च

टीजर में एक बार फिर प्रिया अपनी कातिलाना अदाएं दिखी थीं। क्लास रूम में फिल्माए गए इस सीन में प्रिया अपने बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस देती दिखी थीं। इसके तुरंत बाद वह हाथों से बंदूक चलाकर उन्हें घायल करती नजर आई। प्रिया के वीडियो में लोगों के दिलों पर गोलियां चला दी थीं। तब से अजतक प्रिया के दीवाने घायल हैं।

फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ था।

 

 

LIVE TV