क्या हुआ जब गधों को मिल गई जेल की सजा, चार दिन बाद हुई रिहाई

उत्तर प्रदेशजालौन। उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसके पढ़कर आप भी हैरान हो सकते हैं। लेकिन हैरानी से पहले आपको राज्य की कानून व्यवस्था पर भी गर्व भी हो सकता है। दरअसल, सूबे की कानून व्यवस्था पर हमेशा से सवाल उठते रहें हैं। लेकिन अब कानून का चाबुक ऐसा चलेगा कि चाहे इंसान हो या जानवर सबको कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश की पुलिस अब किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर रही है।

दूषित गंगा का पानी पीना मतलब बीमारी को न्यौता देना : राम नाईक

खबर है कि जालौन जिले में योगी जी की पुलिस ने कुछ गधों को उनके किए की सजा दी है। इन गधों ने जेल के बाहर लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने का दुस्साहस किया था।

कुछ दिन पहले ही जेल में हरियाली के लिए पौधे मंगाए गए थे। इसे जेल के अंदर लगाना था। बाहर टहल रहे इन गधों ने सारे पौधे खराब कर दिए। इस पर जेलर ने इन गधों को उरई जिला जेल में डाल दिया।

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बोले अखिलेश, कहा- निर्वाचन आयोग को सुधारने की जरूरत

वहीं गधों के जेल जाने की खबर सुनकर मालिक ने जेलर से रिहाई की गुहार लगाई, लेकिन वो काम न आई। बाद में एक स्थानीय नेता के कहने पर चार दिन के बाद इन गधों को छोड़ा गया।

दिलचस्प वाक्या तो तब हुआ जब इतने गधों को जेल से बाहर आते देख वहां मौजूद लोग भी हैरानी पड़ गए। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही थी कि गधों को सजा के तौर पर हवालात में रखा गया था।

https://youtu.be/vtrvT1UncYM

LIVE TV