प्रिंस हैरी ने मेगन मार्केल से की सगाई, पहनाई खास अंगूठी

प्रिंस हैरीलंदन:  ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने प्रेमिका मेगन मार्केल से सगाई कर ली है। मार्केल को को पहनाई गई सगाई की अंगूठी कुछ खास है क्योंकि इसमें प्रिंसेज डायना के संग्रह से भी दो हीरे जड़े हैं। इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया है, जिसमें तीन हीरे लगे हैं, जिनमे से दो उनकी मां के संग्रह से हैं, जबकि एक बोत्सवाना का हीरा है।

उनकी मां राजकुमारी डायना का 1997 में निधन हुआ था।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, यह जोड़ा डेढ़ साल से साथ हैं। इस जोड़े ने नवंबर में सगाई की।

LIVE TV