दिवाली पर बढ़ सकते है रसोई गैस सिलेंडरों के दाम

दिवाली में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ सकते है। सूत्रों के मुताबिक लागत से कम बिक्री होने वाला नुकसान लगभग 100 रुपए प्रति सिलेंडर पर चला गया हैं,जिसके कारण गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।

दिवाली पर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने की आशंका है। सिलेंडर के दामों में कितने की बढोतरी होगी, ये सरकार पर निर्भर करता है। अक्टूबर में भी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी,उस समय करीब 15 रुपए बढ़ गए थे। वहीं, जुलाई से अब तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 90 रुपए बढ़ गई हैं। दिल्ली और मुंबई की बात करें तो, यहां अभी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए है और कोलकाता में ये 926 रुपए है। भारत में इसी दर से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर मिलता है। वहीं,एक साल में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी दरों पर मिलता है।

LIVE TV