Presidential Election Result 2022- मतगणना शुरू ,यूपी के विधायकों का वोट वैल्यू सबसे ज्यादा

Pragya mishra

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022-राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संसद भवन के कमरा नंबर 63 में हो रही है और मतगणना के तुरंत बाद परिणाम(result) घोषित किया जाएगा। मुकाबला भाजपा नीत राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है।

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022 -भारत को आज अपना 15वां राष्ट्रपति मिलना तय है क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गयी है।मुकाबला भाजपा नीत राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। हालांकि, भाजपा के उम्मीदवार मुर्मू के देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पदोन्नत होने के प्रबल दावेदार होने की संभावना है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित होने पर भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य सबसे अधिक 208 है क्याेकि वहां के विधायको की संख्या भी सबसे अधिक है। इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों के मत का मूल्य 176 है, तो महाराष्ट्र के विधायकों के वोट का मूल्य 175 है। सिक्किम के एक विधायक के वोट का मूल्य केवल सात है जो पूरे देश में सबसे कम है। मालूम हो कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को हासिल है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं। 

LIVE TV