द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव आयोग में हुआ शिकायत दर्ज,भाजपा पर लगा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Pragya mishra

राष्ट्रपति चुनाव(President election)- कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार को एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, और भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग (ईसी) में शिकायत दर्ज कराई है।

राष्ट्रपति चुनाव(President election)- कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू, और भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने 17 और 18 जुलाई को मतदाताओं को रिश्वत और अन्य प्रलोभन देकर प्रभावित किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव आयोग को अपनी शिकायत में कहा कि मतदान करने वाले विधायकों को एक पांच सितारा होटल में लक्जरी आवास प्रदान किया गया था।

बताया जा रहा है कि एनडीए उम्मीदवार( मुर्मू), मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा, विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक सतीश रेड्डी, मंत्रियों और अन्य के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं।

LIVE TV