इस मानसून सीजन रोमांटिक सफर के लिए हो जाएं तैयार

गर्मी के साथ-साथ मानसून का भी मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में हर किसी का कहीं न कहीं घूमने का मन करता है। मानसून के मौसम में जब बारिश की फौवार पड़ती है तो बहुत मनमोहक लगती है। इस मौसम में लोग अपनी कार और बाइक से भी घूमने निकल पड़ते हैं। अगर आप अपने घर में बैठे हैं और आपको यह समझने में थोड़ी दिक्कत हो रही है कि इस रोमांटिक मौसम में कहां का प्लान बनाए तो अब आपको इसके लिए ज्यादा परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम हैं आपके सच्चे साथी तो बस चलिए जहां हम ले जाए।

मानसून

प्रोमेनेड लवासा

लवासा महाराष्ट्र की सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। लवासा यहां पर हर तरह के सैलानियों का स्वागत करता है। अगर आप प्राकृति प्रेमी है और आपको घूमने और अपने में कुछ अलग करने का शौक है तो लवासा से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है। यहा आकर आप एडवेंचर ट्रिप का भी मजा ले सकते हैं। लवासा फूड लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहां शानदार होटल और रेस्तरां लग्जरी सेवा देने के लिए मौजूद हैं। आप यहां देशी से लेकर विदेशी व्यजंनों का लुफ्त उठा सकते हैं। वैसे खाने पीने बगैर कोई भी यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है। इसलिए अगर आप लवासा आएं तो यहां के लजीज व्यंजनों को चखना न भूलें।

लेकशोर वाटर स्पोर्ट्स

लवासा के अलावा आप यहां के लेकशोर वाटर स्पोर्स्  का भी आनंद ले सकते हैं। लेकशोर वाटर स्पोर्ट्स शहर के चुनिंदा सबसे खास गंतव्यों में गिना जाता है, जहां आप शानदार वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। अगर आपको पानी में काफी देर रहने का शौक है तो आप एक बार लेकशोर जरूर आए। आप यहां एक अच्छा वीकेंड बिता सकते हैं। लेकशोर वरसगाव झील के तट पर स्थित और पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में शुमार है।यहां साहसिक गतिविधियों में रूची रखने वाले सैलानी भी आ सकते हैं।

टेमघर बांध

लवासा से टेमघर बांध की दूरी महज 40 किमी है। एडवेंचर गतिविधियों को जीने के लिए टेमघर बांध पर आने का यह मौका अपने हाथ से बिल्कुल भी जाने न दीजिए। आप यहां के आस पास के स्थानों को भी घूम सकते हैं। बांध के आसपास का दृश्य काफी खूबसूरत है। डैम में गिरता पानी पर्यटकों को अपनी ओर खींचने का काम करता है। पुणे से नजदीक है  होने के कारण यहां हर वीकेंड पपर्यटके का तांता लगा रहता है। यहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक मौज-मस्ती करते देखा गया है। आसपास खाने-पीने की कई स्टॉल भी बने हैं। यहां आने का सही समय सुबह का वक्त है, इस दौरान मौसम काफी सुहावना रहता है और भीड़-भाड़ भी कम होती है।

कैसे करें प्रवेश

लवासा एक बहुत ही शानदार स्थान है। पर्यटक यहां आकर बहुत खुश होते हैं। आप यहा तीनों रास्तों से आ सकते हैं। रेल,जल और थल ये तीनों ही मार्ग आपके लिए बहुत सही रहेंगे। यहां से पास एयरपोर्ट पुणे/मुंबई में है। रेल मार्ग के लिए आप लोनावला रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से लवासा राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

LIVE TV