Prayagraj: विदेशी सैलानियों ने ऐसे मनाई दीवाली, इन-इन देशों से आए लोग

Prayagraj: क्रिया योग आश्रम से दिखी अनोखी तस्वीर। विदेशी सैलानियों की अध्यात्म की दीवाली। देश विदेश से आये लोगों का दिखा संगम। अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा, ब्राज़ील से आये सैलानी। सभी ने दीवाली के महत्व को समझा

पूरे देश में दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। 2 साल के कोरोना महामारी काल के बाद हर जगह दिवाली की धूम नजर आयी। शायद ही कोई भी ऐसा क्षेत्र हो जहां पर पटाखे की गूंज ना सुनाई दी हो। हालांकि इस बार सरकार ने ग्रीन पटाखे की अनुमति दी है। ऐसे में पूरे देश में दिवाली की धूम देखी जा रही है। वहीं संगम शहर प्रयागराज में दिवाली का अनोखा रंग देखने को मिल रहा है। विदेश से आए विदेशी सैलानियों की टोली दिवाली के पर्व को खास तरीके से मना रहे है। विदेशी टोली प्रयागराज के संगम तट स्थित क्रिया योगा आश्रम में आकर अध्यात्म की दिवाली के महत्व को समझ रही है।

भारी संख्या में आए विदेशी सैलानियों ने रंगोली बनाई, दीए जलाएं। इस दौरान किसी ने भी पटाखे नहीं जलाए क्योंकि सभी का मानना है कि पटाखे जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है। और तमाम तरीके की बीमारियों का भी आगमन शुरू होता है। क्रिया योगा आश्रम के संस्थापक योगी सत्यम का कहना है कि। हर साल की तरह इस साल भी हमारे आश्रम में अध्यात्म की दीवाली का आयोजन किया गया। महंत योगी सत्यम महाराज ने बताया कि देश के कई राज्यो के साथ साथ अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया से विदेशी सैलानी आये हुए है।

भीषण हादसा: दीये से बस में लगी आग, ड्राइवर व खलासी जलकर हुए राख

योगी सत्यम महाराज के मुताबिक हर इंसान के अंदर सिर से लेकर पीठ तक 7 बिंदु होते हैं। ऐसे में लोगो को अपने अंदर के अध्यात्म और रोशनी को जगाना चाहिए । इस दिवाली भी सभी आए हुए लोगों को अध्यात्म की दीवाली के महत्व को बताया गया है।

LIVE TV