अब कोहराम मचाने वाले तेंदुए का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, 50000 रूपए के इनाम का ऐलान

लखनऊ। राजधानी में आशियाना इलाके के औरंगाबाद क्षेत्र में 36 घंटे से ज्यादा कोहराम मचाने वाले तेंदुए की पुलिस टीम की गोली लगने से मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेंदुए ने हमले में तीन लोगों को घायल कर दिया था। घायलों में एक थानाध्यक्ष भी हैं, जिन्होंने तेंदुए को गोली मारी थी।

तेंदुए

बताया जा रहा है कि, तेंदुआ एक घर में छिपकर बैठा था। जिस घर में तेंदुआ घुसा था, वह घर शरीफ खान का है। तेंदुआ रसोई में छिपा बैठा था। इस दौरान तेंदुए ने एसएचओ त्रिलोकी सिंह पर हमला किया।

जिसके बाद उन्होंने तेंदुआ पर फायर झोंक दिया। इस कारण  कारण गोली लगने से वह घायल भी हो गया है। बाद में डॉक्टर उत्कर्ष शुक्ला ने कंफर्म करते हुए बताया है कि तेंदुए की मौत हो गई है। एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर मौजूद थे।

जिसकी बंदूक से तेंदुए को गोली लगी वे एसएचओ त्रिलोकी सिंह पट्टी कराकर लौटे। इस प्रकरण में पुलिस को आईजी से इनाम मिला है। आईजी ने पुलिस को 50000 रूपए का इनाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ वयस्क था, लिहाजा वह चालाक होने के कारण पिंजड़े में नहीं फंसा। वहीं उसे पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइजर का इस्तेमाल किया गया था। अभी तक तेंदुआ वन विभाग के कर्मचारी और एक अन्य आदमी घायल कर चुका था।

बता दें कि, बुधवार रात सीसीटीवी में तेंदुआ आशियाना इलाके में सड़क पर चहलकदमी करते हुए दिखा। इसके बाद गुरुवार को औरंगाबाद इलाके में तेंदुआ निकलने से दहशत का माहौल बन गया।

यहां सुबह 7 बजे क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया। मौके पर वन विभाग की टीम में शामिल डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि, ट्रेंकुलाइजर का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने काम शुरू कर दिया। पहले विभाग के कर्मचारी तेंदुए के जिस खेत में छुपे होने की आशंका थी, उसे बांस की बल्लियों से कवर कर रहे थे।

इसी दौरान दौरान तेंदुआ वन विभाग के सामने से चकमा देकर भाग निकला। इस दौरान तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला भी किया। लोगों ने बताया कि तेंदुआ खेतों से निकलकर घरों की तरफ भागा है। तेंदुआ निकलते ही भगदड़ मच गई थी।

LIVE TV