PM मोदी ने किया केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, केंद्र सरकार करेगी 500 करोड़ की मदद

कोच्चि| केरल में चल रही बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए PM मोदी यहां खुद पहुंचे और हेलीकाप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। केंद्र सरकार ने केरल के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के का ऐलान किया है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान की गई है।

PM मोदी ने किया केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, केंद्र सरकार करेगी 500 करोड़ की मदद

केरल सरकार ने केंद्र से 2000 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने बाढ़ में 20 हजार करोड़ की तबाही की आशंका जताई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि शब्दों में केरल के लोगों की पीड़ा बयां नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, ‘मेरी संवेदनाएं केरल के लोगों के साथ हैं. मैं वहां के सभी भाईयों और बहनों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। उन परिवारों के लिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। केरल में बाढ़ से लड़ रहे लोगों को ताकत मिले।’

पीएम मोदी बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के लिए तिरुवनंतपुरम से कोच्चि के लिए रवाना हुए। वायुसेना के जवान केरल में कुदरत के कहर से लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। सबसे बड़ी तबाही के बीच चल रहे सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में बाढ़ के बाद घरों की छतों पर फंसे लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
प्रदेश के एक इलाके में साउदर्न एयर कमांड के जवानों ने एक ऐसे ही ऑपरेशन को अंजाम दिया। यहां बाढ़ में घिरे घर की छत से लोगों को एयरलिफ्ट किया गया।
LIVE TV