‘मिनी इंडिया’ पहुंचे पीएम मोदी, 1 हजार करोड़ रूपए का दिया तोहफा

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत से केंद्र शासित प्रदेश दमन पहुंचे पीएम मोदी ने दमन को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने वहां करीब एक हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने दमन में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गैस पाइप लाइन, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन के साथ नगरपालिका बाजार की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी

दमन की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “आज दमन लघु भारत बन गया है। दमन में दिल्ली और मुंबई जैसा वातावरण नजर आ रहा है। यहां हिंदुस्तान के हर कोने से लोग आकर बसे हुए हैं। दमन के इतिहास में न तो इतना बड़ा जनसैलाब आया होगा और न ही विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए की योजनाएं लागू की गई होंगी।

यह भी पढ़ें : 

प्रधानमन्त्री ने कहा कि “दमन में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान देखने को मिला है। सफाई से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अब दीव को भी अहमदाबाद से जोड़ दिया गया है। इससे ये विकास की धारा से जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि दमन खुले में शौच से मुक्त हो गया है। यह मातृ सम्मान की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शौचालय हमारी इज्जत घर है। यूपी सरकार ने तो कई शौचालय के बाहर इज्जत घर नाम से बोर्ड तक लगा रखा है।

PM मोदी ने कहा कि “दमन की बहन-बेटियां अब ई-रिक्शा लेकर चलेंगी। यह इलाका बेहद शांतिप्रिय इलाका है। यहां दंगा नहीं होता है। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चियों को सशक्त बनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यहां के लोगों को सेंट्रल यूनिवर्सिटी की सौगात दे रही है।

आपको बता दें कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने दमन और दीव के बीच हेलीकॉप्टर सेवा, ओडिशा-अहमदाबाद और दीव के बीच उड़ान को लॉन्च किया। इससे पहले पीएम मोदी ने दिव्यांगों को व्हीलचेयर और महिलाओं को ई-रिक्शा व स्कूटी वितरत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

LIVE TV