36वें संस्करण के साथ ‘मन की बात’ के 3 साल पूरे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए 10 भव्य संदेश

मन की बातनई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ का 36वां संस्करण पूरा करके इसके तीन साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर एक बार फिर स्वच्छता अभियान को धार देने के लिए देश को संदेश दिया। इसके साथ ही धन्यवाद भी दिया और खादी को जुड़ने के लिए आभार जताया।

पीएम मोदी के मन की बात का महत्वपूर्ण संदेश विदेश भ्रमण पर रहा। पीएम मोदी ने कहा कि विदेश यात्रा करें, लेकिन अगर देश में घूमें तो बेहतर होगा। उनके अनुसार देश में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां के बारे में लोग बिल्कुल नहीं जानते हैं। वहां जाने से उनके व्यक्तित्व का विकास होगा।

मन की बात की 10 खास बातें

  1. लोगों का सुझाव एक खजाना है। कई बातें हमें प्रेरणा देती है। कई सुझाव होते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी बात मुझ तक पहुंचाते हैं। आज इस यात्रा के तीन साल पूरे हो गए हैं। बस एक बात हमेशा याद रखें कि इसे राजनीति से दूर रखें।
  2. अन्न बचाने के प्रयास में कई लोग पहले से लगे हैं। तीन साल बाद समाज के अलग अलग क्षेत्र से जुड़े लोग इसका आंकलन करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अन्न बचाने के प्रयास में कई लोग पहले से लगे हैं।
  3. खादी के प्रति लोगों में रुचि बनी है। उन्होंने कहा कि टूरिज्म क्षेत्र के लिए लोगों से तस्वीरें मांगी। इतनी तस्वीरें आईं कि भंडार बन गया। खादी के प्रति लोगों में रुचि बनी है। उन्होंने कहा कि लोगों से मैंने खादी का उपयोग करने के लिए लोगों ने इसका सम्मान किया। खादी की बिक्री बढ़ी है।
  4. संकल्प से सिद्धी हो रही है। हर कोई इसे स्वीकारता है। उन्होंने कहा कि मन की बात में लोगों ने संकल्प लिया था। गांधी जयंती से पहले 15 दिन देश में स्वच्छता अभियान से जुड़ेंगे। आज हर कोई से अभियान का हिस्सा बन रहा है। संकल्प से सिद्धी हो रही है। हर कोई इसे स्वीकारता है। राष्ट्रपति भी इस मुहिम से जुड़े हैं।
  5. अब लोग टोकते हैं। गंदगी होने नहीं दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर सफाई का खास ख्याल रखा जा रहा है, अब लोग टोकते हैं। गंदगी होने नहीं दे रहे हैं। स्वच्छता को स्वभाग बनाना है। ढाई करोड़ बच्चों ने स्वच्छता से जुड़ी मुहिम में हिस्सा लिया।
  6. कश्मीर के बिलाल डार की बात कही। बताया कि वह इससे स्वच्छता के साथ साथ आजीविका कमा रहा है। श्रीनगर नगर निगम ने उनसे अपना एंबेसेडर बनाया है। उन्होंने कहा कि निगम से उसे गाड़ी दी है, टेलिफोन दिया है। वह सफाई के काम में लगा है। डार बधाई के पात्र हैं।
  7. टूरिज्म में वैल्यू एडिशन तब होगा जब हम विद्यार्थी के तौर पर घूमें। हमारे देश में कई लोग विदेशों में ही घूमने जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। आप विदेश जाएं ठीक है, लेकिन भारत में देखने के लिए बहुत कुछ हैं। पहले आप देश को समझ लें।
  8. पीएम ने कहा कि लोग अपनी पसंद के सात जगहों के बारे में बताएं। भारत सरकार उसपर काम करेगी। अक्टूबर से मार्च तक के समय में देश  के टूरिज्म को बढ़ाने में अपना सहयोग दें।
  9. स्वाति महादिक और निधि दुबे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कहा कि महिला शक्ति और देशभक्ति मिसाल। दो महिलाएं ने सेना में भर्ती हुई हैं। दोनों ही शहीदों की पत्नी रही हैं। देश को इन वीरांगनाओं के प्रति आदर है।
  10. स्वाति महादिक और निधि दुबे का जिक्र पीएम मोदी ने किया। नवरात्रि का पर्व चल रहा है। देश के शुभकामनाएं। 2022 तक हम देश के सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
LIVE TV