Tokyo Olympic 2020: महिला हॉकी टीम का हौसला बरक़रार रखने के लिए पीएम ने किया कॉल, खिलाड़ी रोक नहीं पाए आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ कांस्य पदक मैच में ब्रिटेन से हारने और टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद फोन पर बात की और उनका उत्साह बढ़ाने की कोशिश की। बता दे पीएम के फ़ोन करते ही खिलाड़ी अपने आंसू रोक नहीं पाए। पीएम ने कहा आप पर देश को गर्व हैं। 2 मिनट 48 सेकंड के वीडियो में पीएम ने बातचीत करते हुए कहा:

Tokyo Olympics 2021: PM Modi calls up Indian Women's hockey team after  match with Britain - The Economic Times Video | ET Now

प्रधानमंत्री: आप सभी को नमस्कार

महिला हॉकी खिलाड़ी: नमस्ते, नमस्ते सर

प्रधानमंत्री: देखिए आप सब लोग बहुत बढ़िया खेले हैं। आपने इतना पसीना बहाया, इतना पसीना बहाया। सबकुछ छोड़छाड़ कर आप साधना कर रहे थे। आपका पसीना पदक नहीं ला सका। मगर आपका पसीना करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बन गया। आपके सभी साथियों और आपके कोच को बधाई देता हूं। निराश बिल्कुल नहीं होना है। अच्छा मैं देख रहा था कि नवनीत की आंख पर कुछ चोट आई है।

महिला हॉकी खिलाड़ी: हां जी कल उसको चोट आई थी। उसको चार टांके लगे हैं। 

प्रधानमंत्री: आपको कोई तकलीफ तो नहीं आई। बंदना आप सब ने तो बहुत बढ़िया किया। सलीमा ने तो कमाल कर दिया।

महिला हॉकी खिलाड़ी: थैंक्यू सो मच सर

प्रधानमंत्री: देखिए आप सब को निराश नहीं होना है। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। बिल्कुल निराश नहीं होना है। भारत हॉकी की पहचान है। इतने दशकों के बाद भारत में हॉकी पुनर्जीवित हो रही है और आप लोगों की मेहनत की वजह से हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम के कोच से भी बात की।

बता दें कि भारतीय टीम पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन ब्रिटेन से 3-4 से हारकर कांस्य से चूक गई और उनको हार का सामना करना पढ़ गया। लेकिन टीम ने 130 करोड़ देशवासियों का दिल जीत लिया।

LIVE TV