PM मोदी पर प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, बताया कायर

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में कोरोना से चल रहे हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्हें देश की चिंता नहीं बल्कि अपने प्रचार की चिंता है। अपने दावे के अंत में उन्होंने पीएम मोदी को कायर बताया। इसे लेकर प्रियंका ने एक ट्विट भी साझा किया।

यदि बात करें प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा साझा किए गए ट्विट की तो उसमें उन्होंने लिखा कि, “भारत के प्रधानमंत्री ने कायरों सा बर्ताव किया। उन्होंने 139 करोड़ लोगों को मंझधार में छोड़ देश का भरोसा तोड़ दिया। हिन्दुस्तानियों की जिंदगी से ज्यादा उनके लिए राजनीति मायने रखती है। सच्चाई से ज्यादा उनका सरोकार प्रोपागैंडा है। अब वक्त आ गया है कि हम पूछें।” इसी के साथ उन्होंने इन परिस्थियों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इसका जिम्मेदार कौन है?

प्रियंका के दावे यहां पर भी खत्म नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी की व्यापक क्षमता को लेकर जो मिथ्या फैलाई गई, वो बेनकाब हो गई। अपने आरोप में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए भारतीय पहले नहीं आते। राजनीति पहले आती है। सच की उन्हें कोई परवाह नहीं है, वह सिर्फ प्रचार की परवाह करते हैं।

LIVE TV